
कहते हैं किस्मत हाथ में होती है। लेकिन हाथ के रंग भी बहुत कुछ बयां करते हैं। यानी हथेली के वर्ण को देख सामने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व जाना जा सकता है। हाथ देख कर दूसरो के बार बहुत कुछ बताने का दावा करने वालों के लिए ये जानकारी भी कारगर साबित हो सकती है। सबसे पहले हाथ को देखते समय हथेली के रंग पर भी गौर करना चाहिए। किसी की हथेली देखने से पहले उसे छुए बगैर ही देखना चाहिए। छूने से हथेली का मूल रंग बदल जाने से वह अपनी सामान्य अवस्था में नहीं रहता। लाल रंग की हथेली वाला व्यक्ति गुस्सैल स्वभाव का होगा व दूसरों पर जल्दी विश्वास नहीं करेगा। ऐसे व्यक्ति तुरंत नाराज और फौरन संतुष्ट होने वाले होते हैं। कैसे इनको गुस्सा आ जाए, इसका कोई आभास नहीं हो पाता। सामान्यत: ऐसे व्यक्ति अदूरदर्शी व संकीर्ण विचारों के होते हैं। ये सनकी, तरंगी और विवेकरहित भी होते हैं। सूर्ख लाल हथेली वाले व्यक्ति क्रूर, हिंसक व अपराधवृत्ति वाले तथा स्वाथी भी होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए दोस्तों को भी धोखा दे सकते हैं। ऐसे व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना चाहिए।जिनकी हथेली का रंग गुलाबी हो, वह स्वस्थ, सहृदय तथा उन्न्त विचारों वाले होते हैं। इनके रहन-सहन में शालीनता दिखाई है। ऐसे व्यक्ति चाहे स्त्री हो या पुरुष, आदर्शों और संतुलित वचारों वाले होते हैं। ऐसे जातक जीवन में साधारण श्रेणी से उठकर अत्यंत ऊंचे स्तर तक पहुंचने में समर्थ होते हैं। वास्तव में ऐसे व्यक्ति ही समाज की सच्ची सेवा करने वाले होते हैं।पीली हथेली वाले रागी होते हैं या उनके शरीर में रक्त की कमी होती है। ऐसे जातक अस्थिर स्वभाव के तथा चिड़चिड़ा एवं संकीर्ण बुद्धि के साथ-साथ दिमागी कमजोरी का शिकार रहते हैं। ये मंद बुद्धि भी हो सकते हैं।चिकनी व नरम त्वचा वाले सहृदयी होते हैं। ये निरंतर लक्ष्की ओर बढ़ते रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों का लक्ष्य सदैव स्पष्ट होता है। जीवन में अधिकतर ऐसे ही व्यक्ति सफल होते हैं। सूखी त्वचा वाले सामान्य, अस्थिर स्वभाव वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति स्वयं किसी प्रकार का निर्णय नहीं ले पाते। दूसरों की राय के अनुसार वे कार्य करते हैं। इनके कार्यों में कोई सामंजस्य नहीं रहता। मानसिक तथा शारीरिक दोनों ही दृष्टियों से ये लगभग बीमार रहते हैं।
No comments:
Post a Comment